Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ेगा तापमान, बारिश की भी संभावना

ओडिशा में बढ़ेगा तापमान, बारिश की भी संभावना

  • अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आने वाले दिनों में बारिश की संभावन भी है। यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण कम चिह्नित हो गया है। इससे अगले 48 घंटों में ओडिशा के कई हिस्सों में अधिकतम या दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस बीच, ओडिशा के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 14 से 15 मार्च के बीच सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसी तरह से 15 से 16 के बीच उत्तरी तटीय ओडिशा, नयागढ़, खुर्दा, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, देवगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

16 से 17 मार्च के बीच उत्तरी तटीय ओडिशा, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

17 से 18 मार्च के बीच बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक जिलों में कुछ स्थानों पर और केंदुझर, ढेंकानाल, जाजपुर, केंद्रापड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में फिर से शुरू हो सकता है छात्रसंघ का चुनाव

उच्च शिक्षा मंत्री ने बयान में दिये संकेत भुवनेश्वर। ओडिशा के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *