Home / Odisha / जगतसिंहपुर में वृद्ध की हत्या, दो गंभीर
जगतसिंहपुर

जगतसिंहपुर में वृद्ध की हत्या, दो गंभीर

  • हत्यारोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

जगतसिंहपुर। जगतसिंहपुर जिले के तिरतोल थानांतर्गत सेलो पंचायत के हितरमणा गांव में जानलेवा हमले में एक युवक ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ये दोनों लोग बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने गए थे।

मृतक की पहचान विनोद दास के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल जानकी बिस्वाल और बिष्णु चरप पलेई हैं। आरोपी की पहचान सुभाष बिस्वाल के रूप में बताई गई है। ये चारों हितरमणा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि हमले के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था, लेकिन ऐसा संदेह है कि यह हिंसा पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकती है।

बताया जाता है कि आज बुधवार की सुबह सुभाष शराब के नशे में धुत हो गया और उसने शराब के नशे में विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब जानकी और बिष्णु विनोद को बचाने के लिए दौड़े तो उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीड़ितों को मणिजंघा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हमले के तुरंत बाद सुभाष मौके से भागने में सफल रहा।

इस खबर को भी पढ़ेंः-कृपाजल महाविद्यालय को NAAC A+ ग्रेडिंग की मान्यता

इस बीच इस घटना की सूचना मिलने पर जगतसिंहपुर के तिरतोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस अभी तक सुभाष को पकड़ नहीं पाई थी। उधर, घटना से गांव में तनाव फैल गया है। स्थानीय थाने की पुलिस ने मीडिया से कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इसके लिए पुलिस ने काम भी शुरू कर दिया है। उधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

काडाम ने लिखा  मुख्यमंत्री को पत्र भुवनेश्वर– कांग्रेस विधायक दल नेता एवं पोट्टांगी विधायक राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *