Home / Odisha / ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी, राहत के आसार नहीं

ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी, राहत के आसार नहीं

  • भद्रक रहा राज्य का सबसे अधिक गरम शहर

  • अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही राज्यभर में अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) अचानक बढ़ गया है। राज्य में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। भद्रक राज्य का सबसे गरम स्थान रहा, जहां सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर शुष्क मौसम बना रहेगा।

हालांकि इस बीच दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बाद अन्य कहीं भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। यहां तक कि उत्तरी आंतरिक ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई, जबकि उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर इसमें काफी वृद्धि देखी गई।

अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) सामान्य से 2- 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। आईएमडी का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को गजपति, गंजाम, बालेश्वर, मयूरभंज, केंदुझर और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान आने की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इसी तरह से

19 अक्टूबर को बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, मयूरभंज, केंदुझर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा के बाकी जिलों मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *