Home / Odisha / ओडिशा के दो लोगों को मिला केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा द्वारा राष्ट्रीय सम्मान

ओडिशा के दो लोगों को मिला केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा द्वारा राष्ट्रीय सम्मान

  •  डा विजय मोहंती को गंगाशरण सिंह पुरस्कार तथा प्रो विनय षड़ंगी राजाराम को राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार

भुवनेश्वर. केन्द्र सरकार की प्रख्यात हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान आगरा द्वारा हिन्दी भाषा के प्रचार व प्रसार हेतु कार्यरत देशभर के 26 हिन्दी सेवी लेखक लेखिकाओं को विभिन्न वर्गों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। इनमें ओडिशा के दो लोग भी शामिल हैं। डा विजय मोहंती को गंगाशरण सिंह पुरस्कार तथा प्रो विनय षड़ंगी राजाराम को राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। राष्ट्रपति एक विशेष समारोह में पांच लाख रुपये का पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। दोनों अखिल भारतीय साहित्य परिषद के ओडिशा शाखा से जुड़े हुए हैं। डा विनय देश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। वह क्रिश्चियन व बौद्ध साहित्य की अध्येता हैं। मूलतः ओड़ियाभाषी वह हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, बांगला व मालवी भाषा की विद्वान हैं। वर्तमान में भोपाल में कार्यरत हैं। वह अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रुप में कार्य कर रही हैं।
इसी तरह डा विजय मोहंती बालेश्वर जिले के खलुड़ा गांव के निवासी हैं। विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों में हिन्दी भाषा के अध्यापक के रुप में कार्य करने के बाद वह हाल ही में बालेश्वर के फकीर मोहन महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। अध्यापन, शोध, अनुवाद के साथ-साथ उन्होंने 40 से अधिक पुस्तक लिखी है। उनके अधीन अनेक छात्रों ने पीएचडी की है। इन दोनों के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मनोनीत किये जाने के बाद साहित्य परिषद के ओडिशा शाखा के सचिव डा संतोष महापात्र ने उन्हें बधाई दी है।

Share this news

About desk

Check Also

इंडिगो उड़ान संकट से ओडिशा में होटल बुकिंग रद्द

 पुरी में पर्यटन क्षेत्र को गहरा झटका, कारोबारियों में बढ़ी चिंता पुरी/भुवनेश्वर। इंडिगो की लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *