Home / Odisha / महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर भुवनेश्वर में विशेष कार्यक्रम

महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर भुवनेश्वर में विशेष कार्यक्रम

  •  ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदेश को ओडिशा के पचास हजार गांवों में पहुंचायेंगे – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। राज्यसभा व लोकसभा मं ऐतिहासिक महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। इस विषय को भारत के  प्रत्येक घर में पहुंचाना है। ओडिशा में 50 हजार गांवों में सभाएं व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक संदेश को पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचायें। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में आय़ोजित एक विशेष कार्यक्रम में व बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ये बातें कहीं। प्रधान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा देश की पहली राजनीतिक पार्टी है, जिसने 1994 में गुजरात के बडोदरा मे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित किया था। भाजपा सरकार आने से पूर्व 1996 में देवेगौड़ा सरकार इस तरह की बिल लेकर आयी थी। भाजपा ने इसका समर्थन किया था। लेकिन अन्य़ पार्टियों के विरोध के कारण यह पारित नहीं हो सका था।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों  को धन्यवाद दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके कारण लोकसभा में वर्तमान में 81 महिला सांसद हैं जो कि बढ़कर 182 हो जाएंगी। इसी तरह ओडिशा विधानसभा में वर्तमान में 18 महिला विधायक हैं, जो बढ़कर 49 हो जाएंगी।

Share this news

About desk

Check Also

सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी – प्रभाती परिडा

उपमुख्यमंत्री ने ओडिशा सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश पुरी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *