भुवनेश्वर। बीजद के वरिष्ठ नेता और ओडिशा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष महेंद्र बढ़ेई का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष के थे। बताया जाता है कि महेंद्र बढ़ेई ने गुरुवार रात को भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से बीमारी के कारण चिकित्साधीन थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बढ़ेई के निधन की खबर सुनकर वह दुखी हैं। जन सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
