Home / Odisha / कुई समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कुई समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

  • कुई भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राज्य कैबिनेट ने पारित किया था प्रस्ताव

भुवनेश्वर। कुई भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसे लेकर कुई (कंध) समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों आज नवीन निवास जाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुई भाषा साहित्य समिति ओडिशा के अध्यक्ष दीनबंधु कहँर, सचिव डा नीरद चंद्र कहँर, निखिल उत्कल कुई समाज यूनियन के प्रतिनिधि वीरेन्द्र प्रधान, नरोत्तम प्रधान, कुई समाज सेवा समिति फुलबाणी के अध्यक्ष सुदर्शन कहँर, सचिव अवनी कहँर व समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

उनके साथ-साथ जनजातीय़ विकास परिषद के सलाहकार प्रदीप माझी, विशेष विकास परिषद कंधमाल के अध्यक्ष रदन मलिक उपाध्य़क्ष नलिनी कहँर कंधमाल जिले के विधायक अंगद कहँर, चक्रमणि कहँक, सालुगा प्रधान, व अव्य नेता भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

गुणुपुर के जीआईईटी विश्वविद्यालय में भीषण आग

कंप्यूटर साइंस विभाग की इमारत जलकर खाक दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *