-
जमीन अधिग्रहण के बजाय आवश्यक जमीन सीधे लोगों से खरीदने के लिए मुख्य़मंत्री ने किया फैसला
भुवनेश्वर। सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने के बजाय अब राज्य सरकार सीधे लोगों से जमीन खरीदेगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह निर्णय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गत मार्च 11 व 12 को मुख्यमंत्री के निर्देश में 5-टी सचिव वीके पांडियन ने सुंदरगढ़ जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की थी तथा लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी। उन्हें तब राजगांगपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया था।
इस संबंध में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा किये जाने के बाद आरओबी के लिए आवश्यक जमीन को राज्य सरकार खरीद कर निर्माण काम में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्णँय लिया है। यह ओवर ब्रिज सुंदरगढ़ जिले के सोनाखान व कांसबहाल रेलवे स्टेशन के बीच राजगांगपुर मौजा में निर्माण किया जाएगा।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
