-
कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, भाजपा और बीजद पर साधा निशाना
भुवनेश्वर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन में 77वां स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ साथ उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में पटनायक ने कहा कि महात्मा गांधी के अतुल्य नेतृत्व में अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के कारण भारत अंग्रेदों से स्वतंत्र हुआ। पंडित नेहरु, मौलाना आबुल कालाम आजाद, सरदार पटेल जैसे नेताओं का इसके लिए त्याग की कोईतुलना नहीं है। स्वतंत्रता के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु के दूर दृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में भारत को आगे बढने की मजबूत नींव डाली गई। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री की जय जवान जय किसान तथा इंदिरा गांधी की गरीबी हटाओ कार्यक्रम ने देश को काफी आगे बढाया। राजीव गांधी ने टेक्नालाजी का विकास करने तथा युवाओं को वोट करने का अधिकार दिया। मनमोहन सिंह के शासनकाल में किसानों के लिए लाखों करोड़ों रुपये के कर्जा माफ किया गया।
पटनायक ने कहा कि वर्तमान में देश की जनता महंगाई को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है। मणिपुर में मानवता को शर्मसार होना पड़ रहा है। ऐसे में आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस को कमर कसना होगा। भाजपा का बीजद के साथ भीतरी सांठगांठ है। यह अब किसी से छुपी हुई नहीं है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष आर्य कुमार ज्ञानेन्द्र ने किया।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
