Home / Odisha / लगातार बारिश से दीवार ढही, एक बच्चे की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

लगातार बारिश से दीवार ढही, एक बच्चे की मौत

केंदुझर। लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार ढह जाने के कारण घर में सो रहे चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। इस हादसे में परिवार के अन्य लोग बच गए हैं। केन्दुझर जिले के हरिचंदनपुर प्रखंड के बूढ़ाखमण पंचायत के हातीमरा गांव में यह हादसा हुआ है। मृत बच्चे का नाम करुणा मुंडा है। इस हादसे में उसके पिता मुना मुंडा व गेली मुंडा बाल-बाल बच गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। तड़के चार बजे घर का दीवार ढह गई और मलबा बच्चे के ऊपर गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में अनाथ बच्चों की पहचान के लिए ओरफान सर्वे 2025 शुरू

21 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में अनाथ और अभिभावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *