भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संघ ऋषि आदरणीय मदन दास देवी जी के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित था। अपने आदर्शों और विचारों से मदन जी ने मुझ जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। एक अभिभावक और गुरु के रूप में मदन दास जी की कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
