Home / Odisha / चंपुआ में पेड़ से टकराई एसयूवी, दो की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चंपुआ में पेड़ से टकराई एसयूवी, दो की मौत

केंदुझर। जिले के बासुदेवपुर में चंपुआ रोड पर रामचंद्रपुर के पास आज बुधवार सुबह एक एसयूवी के एक पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ जिले के कोएडा थाना क्षेत्र के विनोद बारिक और नीलाद्रि घाना के रूप में बताई गई है। घायलों को केंदुझर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चारों लोग झारखंड में एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे एसयूवी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे दो लोगों ने दम तोड़ दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this news

About desk

Check Also

रमाकांत रथ का निधन भारतीय साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति – डॉ सुनीति मुंड

कहा- प्रशासन, साहित्य, संस्कृति और इंसानियत के प्रतीक रहे रथ के जाने से ओड़िया साहित्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *