-
कोलकाता की कंपनी ने 29 हजार में खरीदा
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2023/02/PBBS-20-04-1-300x186.jpg)
बालेश्वर। जिले के भोगराई प्रखंड की सीमा से लगे दीघा तट से दूर समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान लगभग दो क्विंटल वजन की एक बड़ी मछली मछुआरों के हाथ लगी। बताया जाता है कि है कि यह मछली शार्क प्रजाति की है। ट्रॉलर मालिक को मछली की कीमत 29,000 रुपये मिली है। बताया जाता है कि मछुआरों ने समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। इस जाल में एक बड़ी मछली फंस गई। उन्होंने मछलियों को खींचने के लिए अपनी संयुक्त शक्ति का प्रयोग किया। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद वे किनारे पर लौट आए और फिर ट्रॉलर का मालिक उसे मछली बाजार ले गया। उसका वजन करीब दो क्विंटल था। बड़ी मछली आने की सूचना पर वहां इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि इस विशाल मछली की नीलामी की गई और कोलकाता की एक कंपनी ने इसे 29,000 रुपये में खरीदा। बताया जाता है कि नियमित अंतराल पर मछुआरों को बड़ी मछलियां पकड़ने सफलता मिल रही है।
पिछले साल नवंबर में मछुआरों के एक समूह ने दीघा में एक विशाल मछली को जाल में पकड़ा, जिसका वजन करीब 500 किलोग्राम था। बाद में, मछली को स्थानीय नीलामी केंद्र में ले जाया गया, जहां इसे 20,000 रुपये में बेचा गया। कोलकाता की एक कंपनी ने मछली खरीदी थी।