Home / Odisha / राष्ट्रपति ने किया प्रभु श्रीलिंगराज का दर्शन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रपति ने किया प्रभु श्रीलिंगराज का दर्शन

  •  बिना चप्पल के बिंदु सागर पुष्करिणी से लिंगराज मंदिर पहुंची

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भुवनेश्वर स्थित श्री लिंगराज मंदिर जाकर उनका दर्शन किया। वह सुबह राजभवन से निकल कर लिंगराज मंदिर पहुंचीं। बिंदुसागर पुष्करिणी से बिना चप्पल के पैदल लिंगराज मंदिर पहुंचीं।

मंदिर परिसर में उन्होंने पहले सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा की। इसके बाद महाप्रभु श्रीलिंगराज मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती का दर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति मंदिर की परिक्रमा की। अंत में उन्होंने नंदी भृंगी के दर्शन कर मंदिर से निकली।

मंदिर के समक्ष उनके स्वागत के लिए लोग गाजे-बाजे के साथ जनजातीय नृत्य करते दिखे। राष्ट्रपति वहां कुछ समय के लिए उनके निकट रुकीं और फिर वह आगे निकल गईं। उनके साथ उनकी बेटी भी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर कार्यालय व जिला प्रशासन की ओर से बड़ु नियोग के सचिव कमलाकांत बड़ु ने राष्ट्रपति के जलाभिषेक व पूजा में सहायता की। सेवायतों की ओर से उन्हें लिंगराज जी के प्रिय प्रसाद कोठ भोग, मुआं कोरा खोई प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस द्रारा व्यापक प्रबंध किये गये थे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चंदका वन में कंकाल मिलने का रहस्य सुलझा

 अंधविश्वास में की गई थी हत्या – दो आरोपी गिरफ्तार भुवनेश्वर। चंदका वन्यजीव अभयारण्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *