Home / Odisha / पाइप लाइन विछाते समय विस्फोट में दो की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पाइप लाइन विछाते समय विस्फोट में दो की मौत

  •  तीन अन्य घायल

भुवनेश्वर। नयागढ़ जिले के इटामाटी थाना क्षेत्र के सुनालती के पास गैस पाइपलाइन बिछाते समय कल हुए भीषण विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गयी। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सोनू और विजय गांगुली के रूप में हुई है। ये महाराष्ट्र के रहने वाले बताये गये हैं। घायल भी राज्य के बाहर के हैं। जानकारी के मुताबिक, गेल द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान यह धमाका हुआ। उस समय पाइपलाइन की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्रेसर अचानक फट गया था। गेल की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाने वाली एक निजी कंपनी ने राज्य के बाहर से कामगारों को लगाया था। इटामाटी पुलिस ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *