Home / Odisha / संबलप़ुर-मदनावती पब्लिक स्कूल की छात्रा थी गौसया बेगम

संबलप़ुर-मदनावती पब्लिक स्कूल की छात्रा थी गौसया बेगम

संबलप़ुर- वनभोज के दौरान बाउंसबूदा में डूबी बालिका का नाम गौसया बेगम बताया गया है तथा वह मदनावती पब्लिक स्कूल की छात्रा थी। उसके पिता का नाम मोहम्मद गुफरान(कुंभारपाड़ा निवासी) बताया गया है। गौरतलब है कि गोसया रविवार की सुबह अपने ट्यूशन के सहपाठियों के साथ वनभोज के लिए बाउंसबूदा गई थी। ट्यूशन मास्टर की उपस्थिति में गौसया अपने अन्य साथियों के साथ नहाने हेतु पानी में उतरी थी,, किन्तु वह पानी में अचानक गायब हो गई। आसपास उपस्थित लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहांपर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कुंभारपाड़ा इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …