Home / Odisha / अस्तरंग में पहली बार ओलिव रिडले कछुए ने अंडे दिये

अस्तरंग में पहली बार ओलिव रिडले कछुए ने अंडे दिये

पुरी। पुरी जिले में अस्तरंग में पहली बार ओलिव रिडले कछुए ने अंडे दिये हैं। यहां भी अब ओलिव रिडले कछुओं ने तट के किनारे अंडे देना शुरू कर दिया है। ओलिव रिडले कछुए पुरी जिले के अस्तरंग में डालुआकानी पहुंचने लगे हैं और घोंसला बनाना शुरू किया। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने एक कछुए के 135 अंडे एकत्र किए हैं। अंडों को गड्ढे से अस्थायी प्रजनन केंद्र में ले जाया गया है। पुरी के एसीएफ उत्तम गड़नायक ने कहा कि ऑलिव रिडले कछुओं ने पहली बार अस्तरंग में अंडे दिए हैं। हमें उम्मीद है कि अंडे देने के लिए और भी कछुए यहां आएंगे। सबसे पहले, एक कछुए से 135 अंडे एकत्र किए गए हैं और हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नजर रख रहे हैं। कछुए के अंडों की सुरक्षित हैचिंग सुनिश्चित करने के लिए पुरी वन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर 10 अस्थायी प्रजनन केंद्र स्थापित किए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर और राउरकेला को विश्व के शीर्ष 100 शहरों में शामिल करने का लक्ष्य

    ओडिशा अर्बन कॉन्क्लेव में सशक्त और समावेशी शहरों के निर्माण का संकल्प   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *