Home / Odisha / क्या निर्धारित समय पूर्व होगा ओडिशा में चुनाव ?

क्या निर्धारित समय पूर्व होगा ओडिशा में चुनाव ?

  •  केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के एक बयान के बाद उठने लगे सवाल

  •  मीडिया से कहा-ओडिशा में शीघ्र चुनाव होने की बात सुन रहा हूं

भुवनेश्वर। ओडिशा में क्या निर्धारित समय पूर्व होगा विधानसभा का चुनाव ? यह सवाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के उस बयान के बाद उठने लगे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि ओडिशा में शीघ्र चुनाव होने की बात सुन रहा हूं।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज यहां एक कार्यक्रम से इतर पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बातें कहीं थीं।
एक और प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ओडिशा में शीघ्र चुनाव होगा, ऐसे सुनने में आ रहा है, लेकिन फिर भी चुनाव के लिए काफी समय है। इस दौरान महानदी, ब्राह्मणी, बैतरणी आदि नदियों में काफी पानी बहेगा। भाजपा बीजू जनता दल का राज्य में प्रतिद्वंदी है। 2019 में भी हम चुनाव लड़े थे तथा हम आज राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी हैं।
हम जनादेश को स्वीकार करते हैं
उन्होंने कहा कि पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में हम जो चाहते थे, वैसा नहीं हुआ। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। जो विजयी होता है, वह प्रसन्न रहता है और बढ़-चढ़कर बातें करता है। यह स्वाभविक बात है। प्रधान ने पत्रकारों के इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा कि महिलाओं को अपमान की बात वीडियो संदेश में जिन्होंने कहा कि उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि भाजपा को पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में 78 हजार वोट हासिल हुआ है। प्रजातंत्र में जिस प्रकार की बात करना जिसका संस्कार है, वह इस तरह की बात करेगा। जो विजयी हुआ है, वह कहेगा। जो पराजित हुआ है, उसे हार स्वीकार करनी पड़ेगी। मैं भी इस बात को स्वीकार करता हूं।
महिला सशक्तिकरण को लेकर सबसे विश्वसनीय व्यक्ति हैं प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि एक चीज को स्वीकार करना होगा कि देश में आज महिला सशक्तिकरण को लेकर सबसे विश्वसनीय व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी हैं। प्रधानमंत्री मोदी को आज लोग विश्वास कर रहे हैं। विधानसभा में राज्य में महिलाओं की स्थिति क्या है, यह जानकारी स्वयं राज्य सरकार द्वारा दी गई है।
जिम्मेदारियों और एजेंडे के साथ लड़ रहे हैं हम
प्रधान ने कहा कि आम चुनाव में कई दिन बाकी हैं। कई मुद्दे सामने आएंगे। लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुसार, पार्टियां अपने एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेंगी। हमने 2019 में भी चुनाव लड़ा था और अब हम राज्य में प्रमुख विपक्षी दल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी सभी जिम्मेदारियों और एजेंडे के साथ लड़ रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि ओडिशा के लोगों को राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपार विश्वास है और हम ऐसा करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में संग्रहालयों की भूमिका अहम – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *