Home / Odisha / राज्यपाल पर आधारित कैलेण्डर का लोकार्पण

राज्यपाल पर आधारित कैलेण्डर का लोकार्पण

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल पर आधारित कैलेण्डर का लोकार्पण राजधानी भुवनेश्वर स्थित राजभवन में किया गया। इस कैलेण्डर को उत्कल अनुज हिन्दी पुस्तकालय, भुवनेश्वर ने तैयार किया है। 2023 वर्ष के नये कैलेण्डर में महामहिम राज्यपाल प्रो गणेशी लाल को ओडिशा जन-मन के प्राण तथा विद्यासागर बताया गया है। साल 2015 से यह वाचनालय एक निजी सार्वजनिक वाचनालय के रुप में उत्कल बिल्डर्स के चेयरमैन सुभाष भुरा द्वारा चलाया जा रहा है। वाचनालय में कुल लगभग पांच हजार हिन्दी पुस्तकें हैं, जिनमें कुछ पुस्तकें ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो गणेशी लाल द्वारा भेंट की गईं हैं। वाचनालय में अनेक राष्ट्रीय कवि सहित विश्वविख्यात हिन्दी हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा भी आ चुके हैं। प्रतिवर्ष वाचनालय के नये कैलेण्डर तैयार करने का जिम्मा वाचनालय के संगठन सचिव अशोक पाण्डेय निभाते रहे हैं। साल 2023 के नये कैलेण्डर की तैयारी से पूर्व उन्होंने नये कैलेण्डर के विषय में वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष भुरा से चर्चा की। उसके उपरांत राजभवन से भी प्रकाशन की अनुमति ली गयी। अशोक पाण्डेय ने अपनी प्रतिक्रिया में यह बताया कि प्रो गणेशी लाल ओडिशा जन-मन में रम गये हैं। उनकी विद्वता साक्षात विद्यासागर हैं। वे अनन्य जगन्नाथ भक्त हैं। वे ओडिशा कला, साहित्य,संस्कार तथा संस्कृति के प्राण हैं। वे ओडिशा बालप्रतिभा के संरक्षक हैं। वे हिन्दी, अंग्रेजी तथा ओड़िया भाषा के अच्छे जानकार हैं। कैलेण्डर का लोकार्पण करने के बाद राज्यपाल ने अपनी ओर से उत्कल अनुज हिन्दी वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष भुरा तथा उनके सभी सहयोगियों को नव वर्षः2023 की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *