Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अटल तिरंगा सम्मान 26 दिसंबर को दिल्ली में

सैल्यूट तिरंगा का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अटल तिरंगा सम्मान 26 दिसंबर को दिल्ली में

  • कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर, 25 राज्यों एवं 10 देशों से शिरकत करेंगे कार्यकर्ता

  • देश के कई केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कार्यक्रम में लेंगे भाग

कटक:- सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन देश के 25 राज्यों एवं 10 अन्य देशों में राष्ट्र सेवा के लिए जानी जाती है ओडिशा में 5 वर्षों से सैल्यूट तिरंगा द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों के अलावा देश के रक्षा एवं सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं पहली बार है जब नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा के नेतृत्व में भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन एवं तिरंगा अटल सम्मान का कार्यक्रम 26 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है. मीडिया को बताते हुए ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अटल तिरंगा सम्मान कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों एवं 10 अन्य देशों से कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद जो सैल्यूट तिरंगा के संरक्षक भी हैं वह भी भाग ले रहे हैं. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर दिल्ली में तैयारी जोरों से चल रही है यह कार्यक्रम नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित किए जाएंगे एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के रहने एवं खाने की व्यवस्था माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 25 एवं 26 दिसंबर के लिए किया गया है. इस कार्यक्रम में कई प्रदेश अध्यक्ष सहित समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं देश के कई विभूतियों को मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर ओडिशा प्रदेश के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है और अधिवेशन में जाने की तैयारी में जुट गए हैं. ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष ने सैल्यूट तिरंगा के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं देश में एक संदेश जाए कि सेैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है जो 24 घंटा 7 दिन देश सेवा के लिए समर्पित है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *