Home / Odisha / ओडिशा में लगातार बढ़ रही ठंड

ओडिशा में लगातार बढ़ रही ठंड

  •  20 स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार ठंड बढ़ रही है। कल रात 20 स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरापुट जिले के सिमिलिगुड़ा के बाद राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा।
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फूलबाणी में 10.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट, दरिंगीबाड़ी और भवानीपाटणा में 11 डिग्री सेल्सियस, किरी (सुंदरगढ़) में 11.5 डिग्री सेल्सियस, चिपिलिमा (संबलपुर) और झारसुगुड़ा में 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। केंदुझर और देवगढ़ में 13 डिग्री सेल्सियस, हीराकुंड (संबलपुर) में 13.3 डिग्री सेल्सियस, बौध और रानीताल (भद्रक) में 13.5 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ और अनुगूल में 14 डिग्री सेल्सियस, महिसापत (ढेंकानाल) और नयागढ़ में 14.5 डिग्री सेल्सियस, 14.6 डिग्री सेल्सियस सोनपुर में और संबलपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस में रात का तापमान दर्ज किया गया।
ओडिशा के ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में कल रात न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार ओडिशा में प्रवेश करने से कई स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 3 से 4 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पहली बार वन और वन्यजीव संरक्षण को महिला दस्ता तैनात

    देब्रीगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा में उतरी ऑल-वुमन स्क्वॉड भुवनेश्वर। ओडिशा ने वन और …