Home / Odisha / ओडिशा में 14 भ्रष्ट अधिकारियों पर चला कानून का हंटर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 14 भ्रष्ट अधिकारियों पर चला कानून का हंटर

  •  चार बर्खास्त, चार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति और छह कर्मचारियों की पेंशन स्थायी रूप से निलंबित

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य में 14 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कानून का हंटर चलाया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आदेश के बाद चार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा चार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गयी है और छह कर्मचारियों की पेंशन स्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
जिन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें एक अधीक्षण अभियंता, दो सहायक अभियंता, एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), एक अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), एक वन परिक्षेत्र अधिकारी, एक तहसीलदार, एक प्रखंड विकास अधिकारी, एक वरिष्ठ इंजीनियर, एक कर संग्रहकर्ता, एक आपूर्ति निरीक्षक और तीन कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। विशेष रूप से अब तक 187 भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकारी हंटर चलाया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव से पहले बीजद को एक और झटका

    बीजद नेता लम्बोदर नियाल भाजपा में हुए शामिल भुवनेश्वर। नुआपड़ा उपचुनाव से पहले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *