-
100 दिनों में 2250 किमी की दूरी होगी तय
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राज्य में 27 जिले, 19 संसदीय़ क्षेत्र होते हुए जाएगी। 100 दिनों की इस यात्रा में कुल 2250 किमी की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विभिन्न संगठनों के नेता, कांग्रेस जिलाध्य़क्ष, किसान, बुद्धिजीवी व समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होंगे। ओडिशा में सामाजिक व राजनीतिक स्थिति में परिवर्तन लाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहेगा।