Home / Odisha / कलिंग पुस्तक मेले में शामिल होगा प्रकाशन विभाग

कलिंग पुस्तक मेले में शामिल होगा प्रकाशन विभाग

भुवनेश्वर। इस साल भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित होने वाले कलिंग पुस्तक मेले में भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले प्रकाशन विभाग भी शामिल होगा। प्रकाशन विभाग द्वारा इस मेले में एक स्टाल लगाया जाएगा। प्रकाशन विभाग की ओर से प्रकाशित होने वाली पत्रिका योजना (ओड़िया) की संपादक इतिश्री सिंह राठौड़ ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया प्रकाशन विभाग की ओर से देश तथा राज्य के इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति से जुड़े विषयों पर पुस्तकों के साथ-साथ देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी, सामाजिक विज्ञान आदि विषय़ों पर पुस्तकें रियाचती दरों पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि कोविद के बाद यह पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। इस कारण अधिक से अधिक लोगों व छात्रों को प्रकाशन विभाग के स्टाल पर आने के लिए उन्होंने निवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि 1941 में स्थापित प्रकाशन विभाग भारत के कला, संस्कृति, धरोहर, विज्ञान, इतिहास आदि को लेकर पत्रिका व पुस्तकों का प्रकाशन करती आ रही है। बाल साहित्य प्रकाशन में भी इसकी प्रमुख भूमिका रही है। प्रकाशन विभाग के अधीन कुरुक्षेत्र, योजना, आजकल, रोजगार समाचार व बाल भारती जैसे लोकप्रिय पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है। शुक्रवार से कलिंग पुस्तक मेले का प्रारंभ हो रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

मेजर व मंगेतर से उत्पीड़न मामले में सात ‘रोड रोमियो’ गिरफ्तार, राजनीति तेज

11 मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त  जांच के दौरान एक वीडियो और ऑडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *