Home / Odisha / धामनगर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

धामनगर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

  •  बीजद ने अवंती दास को तथा कांग्रेस ने बाबा हरेकृष्ण सेठी को मैदान में उतारा

DHAMNAGAR BYPOLL

भुवनेश्वर। धामनगर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। बीजू जनता दल (बीजद) तथा कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। बीजू जनता दल ने काफी मशक्कत के बाद श्रीमती अवंती दास को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। उधर, कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रुप में बाबा हरेकृष्ण सेठी को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। भाजपा इस मामले में आगे रही है तथा पार्टी के प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज ने मंगलवार को नामांकन पत्र भी दाखिल कर लिया है। अब इन तीनों के बीच उपचुनाव होना तय है।
बीजद सूत्रों के अनुसार, धामनगर सीट में दो दावेदार पहले ही होने के कारण यहां काफी गुटबाजी थी। पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल व राजेन्द्र दास दोनों इस सीट के लिए दावेदार थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले विधानसभा आम चुनाव में इसी गुटबाजी के कारण भाजपा को यह सीट मिल गई थी। इसलिए मामला इस बार फंसा था और गुटबाजी को रोकने के लिए नये प्रत्याशी के बारे में विचार किया जा रहा था। अन्य कुछ नाम भी चर्चा में थे लेकिन अंत में श्रीमती दास को प्रत्याशी के रुप में पार्टी ने चयन किया है। वह वर्तमान में तिहिडी पंचांयत समिति (प्रखंड) के अध्यक्ष भी है। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों में सक्रिय है। इसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलेगा। इसे ध्यान में रख कर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।
उधर अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस चुनाव को लेकर पार्टी के प्रत्याशी के रुप में बाबा हरेकृष्ण सेठी के नाम का अनुमोदन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने उनके नाम की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष के उप नेता विष्णु चरण सेठी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। यह सीट में चुनाव को लेकर गत 3 अक्टूबर को भारतीय चुनाव आयोग के सचिव ने घोषणा की थी।
4 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल हो सकेगा। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 3 नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और वह उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। आगामी 8 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया समाप्त होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव से पहले बीजद को एक और झटका

    बीजद नेता लम्बोदर नियाल भाजपा में हुए शामिल भुवनेश्वर। नुआपड़ा उपचुनाव से पहले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *