Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 131 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 131 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 131 नये पाजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं। इसमें 18 साल से कम आयु के वर्ग के 15 संक्रमित शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1334367 हो गई है। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1323843 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1276 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 77 संगरोध से हैं, जबकि 54 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 22 जिले से हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 9, बरगड़ जिले में 3, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 2, बौध जिले में 2 संक्रमित मिले हैं। कटक जिले में 1, देवगढ़ जिले में 3, गजपति जिले में 54, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 6, कलाहांडी जिले में 1, खुर्दा जिले में 30 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 1, मयूरभंज जिले में 8, नवरंगपुर जिले में 5, नयागढ़ जिले में 3, पुरी जिले में 5, संबलपुर जिले 14, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 12 तथा स्टेट पूल से 5 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू

  मतदान 11 नवंबर को, माओवादी प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *