भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पल्स पोलियो अभियान से देश को पोलियो मुक्त कर दिखाया। मैं पोलियो उन्मूलन अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को साधुवाद देता हूं। उन्होंने देश को पोलियो मुक्त बनाने में परिश्रम की पराकाष्ठा की। अब हमने देश को टीबी से मुक्त करने का निर्णय लिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम वर्ष 2025 तक भारत को टीबी से भी मुक्त करेंगे। हमारे हेल्थ वर्कर्स दिव्यांग बंधुओं को सक्षम बनाते हैं, यह मानवता का काम है। हमारे हेल्थ-वर्कर्स को अपने कार्य के लिए किसी से भी सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मानवता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
