भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के के 207 नये पाजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, नये मामलों में से 121 संगरोध से हैं, जबकि 86 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। इसी तरह 37 नये मामले 18 साल से कम उम्र के हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,933 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोरोना परीक्षण सकारात्मकता दर 1.60% थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 11,
बरगड़ जिले में 5, बलांगीर जिले में 6, कटक जिले में 15, देवगढ़ जिले में 4, गजपति जिले में 2, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 4, जाजपुर जिले में 1, झारसुगुड़ा जिले में 1, कालाहांडी जिले में 8, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 6, केंदुझर जिले में 1,
खुर्दा जिले में 57, मयूरभंज जिले में 5, नवरंगपुर जिले में 8, नयागढ़ जिले में 5, नुआपड़ा जिले में 2, पुरी जिले में 11, रायगड़ा जिले में 6, संबलपुर जिले में 7, सोनपुर जिले में 3,
सुंदरगढ़ जिले में 24 तथा स्टेट पूल में 12 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
