Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 214 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 214 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 286 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 30 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1331139 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1320450 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1664 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 129 संगरोध से हैं, जबकि 85 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 25 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 3, बलांगीर जिले में 10, बौध जिले में 3, कटक जिले में 28, ढेंकानाल जिले में 6, गजपति जिले में 2, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 6, जाजपुर जिले में 3, कलाहांडी जिले में 11, कंधमाल जिले में 2, केन्द्रापड़ा जिले में 2, केन्दुझर जिले में 3, खुर्दा जिले में 56 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2, मयूरभंज जिले में 3, नयागढ़ जिले में 5, नुआपड़ा जिले में 8, पुरी जिले में 3, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले 9, सोनपुर जिले में 6, सुंदरगढ़ जिले में 22 तथा स्टेट पूल से 9 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तथागत ने की उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद के रूख की आलोचना

    कहा – बीजद का मतदान से दूर रहना राजनीतिक आत्महत्या भुवनेश्वर। पूर्व बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *