Home / Odisha / कटक में फूड प्वाइजनिंग से मां ने भी दम तोड़ा

कटक में फूड प्वाइजनिंग से मां ने भी दम तोड़ा

  •  12 घंटे पहले दो बेटों की हुई थी मौत

  •  पति भी अस्पताल में गंभीर

कटक। बड़म्बा में फूड प्वाइजनिंग से दो बेटों की मौत के 12 घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ा दिया है, जबकि उसका पति अब भी गंभीर है। मृतक महिला की पहचान रूणुबाला पात्र के रूप में बतायी गयी है। इस महिला की शनिवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत 12 घंटे के पहले उसके बेटे (12 साल) और बेटी (8 साल) की कथित तौर पर फूड प्वाइजनिंग से हुई मौत के बाद हुई थी।
मृतक महिला कटक जिले के बड़म्बा थाना क्षेत्र के अभिमनपुर पंचायत के बीरबरपुर गांव की रहने वाली थी। चार लोगों के परिवार ने शुक्रवार की रात जी मिचलाने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें उल्टी हुई। इसके बाद उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जगतपुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
रुद्र और रुचिका नाम के बच्चों ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करीब 12 घंटे बाद उनकी मां का निधन हो गया। उनके पति गोविंद पात्र का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को चाट खायी थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि चाट विषाक्त था। स्थानीय पुलिस पात्र के परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *