Home / Odisha / नकली गुटखा पैकेजिंग इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

नकली गुटखा पैकेजिंग इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले में बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने स्थानीय गणेश मार्केट स्थित विनायक भवन के एक मकान में छापामार कर नकली गुटखा पैकेजिंग इकाई का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने पैकेजिंग के रैपर के साथ-साथ कुछ इसमें प्रयुक्त होने वाले समानों को भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान टुकुना साहू (40) के रूप में बतायी गयी है। वह गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के गुरुमूर्ति पेंथो का निवासी बताया गया है।

यह जानकारी आज ब्रह्मपुर जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है। बताया गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाया तथा पाया कि टुकुना साहू गुरुमूर्ति पेंथो, आस्का रोड तथा सुकुंडा गांव में गैरकानूनी तरीके से पैकेजिंग इकाई चला रहा है। पुलिस की टीम ने लगभग 780 किलो गुटखा बरामद किया है।

Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *