भुवनेश्वर – राज्य में चल रही मतदाता सूची की जांच की अवधि को आगामी 30 नवंबर तक बढ़ा दी गयी है । मतदाताओं की सहुलियत को ध्यान में रखकर यह निर्णय किया गया है । राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील लोहानी ने शुक्रवार को राज्य के समस्त जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारियों के साथ वीडियो कानफ्रेन्सिंग के जरिये बात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज तक त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए 485241 आवेदन प्राप्त हुए हैं । इस कार्य में तेजी लाने के साथ साथ इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए श्री लोहानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
