Home / Odisha / द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी भुवनेश्वर आएंगी, समर्थन के लिए नवीन पटनायक से मिलेंगी

द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी भुवनेश्वर आएंगी, समर्थन के लिए नवीन पटनायक से मिलेंगी

भुवनेश्वर. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भुवनेश्रर आयेंगी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन हासिल करने के लिए वह आ रही हैं. उनके स्वागत के लिए भाजपा व बीजू जनता दल ने व्यापक तैयारियां की हैं. शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मुर्मू भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी. इसके बाद वह सबसे पहले नवीन निवास जाएंगी. वहां मुख्यमंत्री एवं बीजद के मुखिया नवीन पटनायक से मिलेंगी. इसके बाद वह विधानसभा में पहुंचेंगी. विधानसभा के 54 नंबर कक्ष में बीजद के समस्त विधायक वह सांसदों को मुर्मू मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने के लिए अपील करेंगी.

इसी तरह प्रदेश भाजपा की ओर से भी मुर्मू के स्वागत में तैयारियां की गई हैं. अपने भुवनेश्वर दौरे के समय वह भाजपा विधायक व सांसदों से भी मिलेंगी. उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने राज्य के समस्त विधायकों से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर ओडिशा की बेटी द्रोपदी को समर्थन करने की अपील की थी. उनके इस अपील के बाद निर्दलीय विधायक मकरंद मुदुली ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. इसी तरह मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार बीजद के संगठन मंत्री एवं विधायक कांग्रेस व माकपा विधायकों से मिलकर मुर्मू के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में अनियमितता के विरोध प्रदर्शन

काफी संख्या में अभ्यर्थी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में हुए एकत्रित भुवनेश्वर। ओडिशा में अमीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *