Home / National / कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल को चुनौती देने के लिए रमेश सिंह को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल को चुनौती देने के लिए रमेश सिंह को बनाया प्रत्याशी

  • पुष्पराजगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह को टक्कर देंगे मार्को

अनूपपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को पहली सूची जारी कर दी है। सूची में 230 विधानसभा सीटों में से 144 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किया गया है। जारी सूची में अनूपपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों में अनूपपुर विधानसभा से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पुष्पराजगढ़ विधानसभा से एक बार फिर वर्तमान विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को को मौका दिया है। वहीं कोतमा विधानसभा से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस विधानसभा से कांग्रेस के सुनील सराफ विधायक हैं। वहीं अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ से भाजपा ने नये उम्मीदवारों को मौका दिया है। इससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे कांग्रेस में हुए थे शामिल

कांग्रेस ने अनूपपुर जिला मुख्यालय से प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर आए रमेश सिंह वर्तमान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। 2020 में संयुक्त कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2020 के उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाना था, लेकिन इन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। वहीं 2023 के विधानसभा में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह के सामने कांग्रेस ने रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। रमेश सिंह अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कई बार के विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ पहली बार मैदान में उतरे रमेश सिंह का मुकाबला होगा। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- रमेश सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार घोषित होने पर रमेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया, मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है और हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। जनता भाजपा द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों शोषण से काफी परेशान है। बीते 18 वर्षो में जनता के साथ काफी छलावा किया गया है। मध्य प्रदेश में चल रही कांग्रेस की आंधी, पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कौन है जो दूध का धुला है। ऐसे में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में फैलाया गया है,भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा से लगातार दो बार के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को कांग्रेस ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। फुंदेलाल सिंह मार्को लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। आदिवासी विधायक के तौर पर इनकी छवि बनी हुई है। आदिवासी पहनावे के साथ वे विधानसभा पहुंचते थे, जो काफी चर्चा का विषय बना था। कांग्रेस के मार्को के सामने भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हीरा सिंह श्याम को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब दोनों के बीच ही मुकाबला दिलचस्प होगा। फुंदेलाल सिंह मार्को कांग्रेस के पहले बसपा से भी अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। फुंदेलाल सिंह छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहें हैं। लगातार पुष्पराजगढ़ विधानसभा से 2 बार के विधायक हैं। 2013 में उन्होंने पहली बार भाजपा के सुदामा सिंह को 35 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। वहीं दूसरी बार भाजपा के नरेंद्र मरावी को 22 हजार वोटों से हराया था। यह विधायक के साथ-साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

Share this news

About admin

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *