Home / National / इसरो प्रमुख ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा – उनके शब्दों ने वैज्ञानिकों को प्रेरित किया

इसरो प्रमुख ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा – उनके शब्दों ने वैज्ञानिकों को प्रेरित किया

नई दिल्ली, चंद्रयान 3 की सफलता के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसरो के आईएसटीआरएसी के मिशन संचालन परिसर में पहुंचकर वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक घटना को लेकर भावुक थे। चंद्रयान-2 और 3 की लैंडिंग साइट के ‘तिरंगा’ और ‘शिव शक्ति’ स्थलों का नामकरण जानकर बहुत खुशी हुई। यह वैज्ञानिकों को प्रेरित करने वाला कदम है।
एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो और भारतीय विज्ञान समुदाय प्रधानमंत्री की सराहना, अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करता है। उनके शब्दों ने हमारे राष्ट्र और मानवता के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए नए सिरे से दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने वाले वैज्ञानिकों को गहराई से प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में स्थित इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के मिशन संचालन परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ से मिलकर उन्हें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *