Home / National / लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभाला

  •  राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साउथ ब्लाक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

  •  मौजूदा उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने आज ही सप्त शक्ति कमांड की बागडोर संभाली

नई दिल्ली, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने बुधवार को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने मौजूदा उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू से चार्ज लिया है। उन्होंने आज ही जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमांड की बागडोर संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार अभी तक सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद पर थे। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें साउथ ब्लाक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सैनिक स्कूल बीजापुर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल को जून, 1985 में पहली असम रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और नियंत्रण रेखा पर एक इन्फैंट्री डिवीजन और उत्तरी कमान में अत्यधिक सक्रिय व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाली है। जनरल ऑफिसर ने इन्फैंट्री स्कूल, महू में कार्यकाल के दौरान विभिन्न कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। वह कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र क्षेत्र में वरिष्ठ संचालन अधिकारी, लेसोथो में भारतीय सेना प्रशिक्षण दल की सैन्य सचिव शाखा में कर्नल (नीति), पूर्वी थियेटर में एक कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (संचालन) रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार सेना मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक सैन्य खुफिया और महानिदेशक सैन्य खुफिया पद पर भी रहे हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, हायर कमांड कोर्स, महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में पढ़ाई की है। उन्होंने श्रीलंका में ‘कोऑपरेटिव सिक्योरिटी इन साउथ एशिया’ और मिस्र में ‘यूनाइटेड नेशंस सीनियर मिशन लीडर्स कोर्स’ में भी भाग लिया है। उनके सैन्य पत्र कई पेशेवर पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उनके पास इंटेलिजेंस, ऑपरेशंस, फोर्स स्ट्रक्चरिंग, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और टेक इन्फ्यूजन का अनुभव है।
साभार -हिस

 

Share this news

About desk

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *