Home / National / नगालैंड चुनाव : अकुलुतो सीट से भाजपा उम्मीदवार काजहेतो का निर्विरोध चुनना तय

नगालैंड चुनाव : अकुलुतो सीट से भाजपा उम्मीदवार काजहेतो का निर्विरोध चुनना तय

कोहिमा, नगालैंड के 31-एसी अकुलुतो (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार काज़हेतो किनिमी का निर्विरोध चुनन तय हो गया। उनके खिलाफ सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह खबर साझा की है। राज्य में 60 सीटों वाली नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव में नामांकनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी थी। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। 10 फरवरी नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख थी। 31-एसी नंबर अकुलुतो (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र दाखिल सभी नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने वापस ले लिए हैं। केवल भाजपा के उम्मीदवार काजहेतो किनिमी मैदान में रह गए हैं। नतीजतन, स्वाभाविक रूप से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

उल्लेखनीय है कि नार्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने नगालैंड के मुख्यमंत्री और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के प्रमुख नेफ्यू रियो के साथ गुरुवार को चुमुकेदिमा के न्याथू रिजॉर्ट में चुनावी रणनीति तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसके बाद आज उनके ट्विट को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *