Home / National / प्रधानमंत्री कल नागपुर में आयोजित 108वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस को वर्चुअली करेंगे संबोधित
PM_Modi सीएए

प्रधानमंत्री कल नागपुर में आयोजित 108वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस को वर्चुअली करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में आयोजित 108वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को मंगलवार को वर्जुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस बार की विज्ञान कांग्रेस महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी के साथ सतत विकास पर केंद्रित होगी। इस वर्ष विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है।
इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस में कुछ अनूठी पहल की गई है। इसमें ‘बाल विज्ञान कांग्रेस’ होगी। पूर्ण सत्र में अंतरिक्ष, रक्षा, आईटी और चिकित्सा अनुसंधान सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रमुख भारतीय और विदेशी शोधकर्ता व विशेषज्ञ और टेक्नोक्रेट शामिल होंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने के लिए ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ एक प्रमुख आकर्षण होगा।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ जितेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति इसमें शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अमरावती रोड परिसर में आयोजित किया जाएगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वर्ष 2026 के अंत तक दिल्ली की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगीः मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2026 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *