सीमा जागरण मंच के श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि अवध प्रांत के संगठन मंत्री अमरनाथ की अगुवाई में नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है। क्षेत्र के कोईलाबास ,सीरिया नाका, सोनपथरी, विभूति नाथ बीओपी ,मुतेहरा, सोनगढ़ा,जरवा में स्वयंसेवकों की टोली के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों का सहयोग भी मिल रहा है। सीमावर्ती गांव में वनवासी ग्रामीण हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। आजादी के 75वी वर्षगाठ पर सीमा क्षेत्र के गांव में घर घर तिरंगा लहराया जाएगा।
स्वयंसेवकों की टोली लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम में संगठन के ओम प्रकाश मिश्र ,जितेंद्र वर्मा, रामकृपाल सहित प्रमुख पदाधिकारी सीमा क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों के साथ जुटे हुए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के द्वारा भी व्यापक रूप से तैयारी की गई है । 11 से 17 अगस्त तक जनपद में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। जिसको लेकर विभागवार तैयारी की जा रही है।
साभार -हिस