Home / National / ओडिशा और कर्नाटक समेत तीन हाई कोर्ट में छह जजों की नियुक्ति
फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

ओडिशा और कर्नाटक समेत तीन हाई कोर्ट में छह जजों की नियुक्ति

नई दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन हाई कोर्ट के लिए छह जजों की नियुक्ति की है। आज जारी नोटिफिकेशन में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने ओडिशा हाई कोर्ट के लिए एक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के लिए दो और कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए तीन जजों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रपति ने ओडिशा हाई कोर्ट के जज के रूप में आदित्य कुमार महापात्र की नियुक्ति की है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के लिए जज के रूप में मोहन लाल और मोहम्मद अकरम चौधरी की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति ने कर्नाटक हाई कोर्ट में जज के रूप में अनंत रामनाथ हेगड़े, सिद्धैया रचैया और कन्ननकुझील श्रीधरन हेमालेखा को नियुक्त किया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा दिलाने का श्रेय कांग्रेस को: गोगोई

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् पर हुई विशेष चर्चा में कांग्रेस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *