रांची। झारखंड के रांची के पॉश इलाके में मकान, दीवार पर लगा IAS का बोर्ड, बॉडीगार्ड, सरकारी वर्दी में ड्राइवर,असिस्टेंट कमिश्नर के बोर्ड के साथ गाड़ी, खाना बनाने के लिए रसोइया, सारे रुआब IAS वाले, लेकिन सब फर्जी…। ऐसी ठसक के साथ रह रही एक फर्जी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 24 वर्षीय फर्जी IAS का नाम मोनिका है। खुद को 2020 बैच की IAS अधिकारी बता उसने अशोक नगर में किराए का मकान लिया था। 20 से 25 दिन पहले मोनिका रांची शिफ्ट हुई थी। अशोकनगर रोड नंबर 1 के मकान संख्या C/06 में उसने मकान किराए पर लिया। मकान मालिक व पड़ोसियों को उसने बताया था कि असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में वह जमशेदपुर में पदस्थ है। लेकिन, लगातार वह यहीं रह रही थी, मकान मालिक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछने पर बताया था कि उसकी छुट्टी चल रही, इसलिए वह जमशेदपुर नहीं जा रही थी। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मोनिका को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मोनिका के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है!
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।

