Home / National / महाराष्ट्र: परमबीर सिंह सहित 8 पुलिसकर्मियों पर रंगदारी वसूली का मामला दर्ज

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह सहित 8 पुलिसकर्मियों पर रंगदारी वसूली का मामला दर्ज

मुंबई, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सहित 8 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गुरुवार को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले बिल्डर को लाभ पहुंचाने का मामला परमबीर सिंह पर दर्ज किया गया था। आज दर्ज मामले से परमबीर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

पुलिस के अनुसार ठाणे जिले के पेशे से बिल्डर फिर्यादी श्यामसुंदर अग्रवाल ने आज मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त अकबर पठाण, श्रीकांत शिंदे, पुलिस निरीक्षक आशा कोरके, नंदकुमार गोपाले, संजय पाटिल, सुनील जैन और संजय पुनमिया पर मामला वापस लेने के लिए रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे जिले में बतौर पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने रंगदारी वसूली कर कई बिल्डरों को बचाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं उस समय रंगदारी का विरोध करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी परमबीर सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। इसलिए परमबीर सिंह की इस तरह की कार्रवाई से नाराज एक पुलिस अधिकारी ने परमबीर सिंह पर मामला दर्ज करवाया है। इस मामले को रद्द करने के लिए परमबीर सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा दिलाने का श्रेय कांग्रेस को: गोगोई

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् पर हुई विशेष चर्चा में कांग्रेस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *