Home / National / चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

नई दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड होने वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर आठ मीटर की सैर की थी।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। सतह पर जानकारी जुटाने के लिए प्रज्ञान रोवर के दो पे लोड और विक्रम लैंडर के तीन पे लोड सक्रिय हैं। रोवर 23 तारीख से अगले चौदह दिनों तक जानकारी जुटाएंगे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …