Home / National / भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर : तोमर

भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर : तोमर

नई दिल्ली, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत खाद्यान्न उत्पादन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो चुका है।तोमर ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की छठी बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कृषि क्षेत्र ने कोविड-19 के दौरान भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
तोमर ने कहा कि भारत दुनिया के दूसरे देशों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सक्षम है। भारतीय कृषि सफलता के अनेक पायदान चढ़ी है। यहां हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, नीली क्रांति के अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली व किसानों के लिए मूल्य समर्थन प्रणाली विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि यह नीति-निर्माताओं की दूरदर्शिता, हमारे कृषि वैज्ञानिकों के कौशल व किसानों के अथक परिश्रम से ही सम्भव हो पाया है।

तोमर ने कहा कि वर्तमान में भारत अनाज, फल, सब्जियां, दूध, अंडे और मछली जैसी अनेक खाद्य वस्तुओं का दुनियाभर में अग्रणी उत्पादक है। उन्होंने कहा कि कृषि हमेशा से भारत के लिए उच्च प्राथमिकता रही है। कोविड-19 के खाद्य सुरक्षा व आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव को देखते हुए इस क्षेत्र पर और ध्यान देना पड़ा है। खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को सक्रिय रखने व किसान उत्पादकों की आजीविका की रक्षा के लिए विभिन्न देशों के बीच घनिष्ठ संपर्क और ज्ञान को साझा करने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि इस बैठक में ताजिकिस्तान के कृषि मंत्री जियोजोदा सुलेमोन रिजाई, चीनी गणराज्य के कृषि व ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेंजियन, शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन के महासचिव नोरोव व्लादिमीर ईमामोविच, एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू और ताजिकिस्तान गणराज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा समिति के अध्यक्ष फेजुल्लोजोदा मोहम्मद अद हुवेईदुल्लो सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता संवाद में कहा, महिलाएं बिहार में जंगलराज के सामने दीवार बनकर खड़ी

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नमो ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *