Home / Sports / प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव आयोजित

प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव आयोजित

भागलपुर, शिक्षा विभाग कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को गोराडीह प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स उत्सव में गोराडीह प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। अंडर-14 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय खरामा के रितिक रोशन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद इजहार को दूसरा और रवि कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी प्रथम स्थान पर रही, वहीं रजिया खातून दूसरे और मोनिका कुमारी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रूपेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे, जबकि सावन कुमार को दूसरा और मोहम्मद फरहान को तीसरा स्थान मिला।

बालिका वर्ग में रीना कुमारी प्रथम स्थान पर रही, जबकि रिंकी कुमारी को दूसरा और सोनम कुमारी को तीसरा स्थान। मिला अंडर – 12 बालक वर्ग 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद रिजवान प्रथम स्थान पर रहे, जबकि सुशांत कुमार दूसरे और अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गुलब्शा फातिमा को पहला स्थान, साइना को दूसरा और रोशनी को तीसरा स्थान मिला। वहीं अंडर-17 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मुनमुन कुमार पहले स्थान पर रहे, जबकि सत्यम कुमार को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अंकिता कुमारी पहले स्थान पर रही जबकि अनुपम कुमारी को दूसरा स्थान मिला। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोराडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओजेश्वर पांडे, गोराडीह थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

थाईलैंड ओपन: सात्विक-चिराग दूसरे दौर में, प्रणय हारे

बैंकॉक। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने बुधवार को थाईलैंड ओपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *