Home / Sports / टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बने कार्तिक

टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बने कार्तिक

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। कार्तिक पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
37 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने शुक्रवार को भारत के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक बनाया। कार्तिक ने महज 27 गेंदों में 55 रन बनाए। भारतीय टीम एक समय 12.5 ओवर के बाद 81 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने केवल 33 गेंदों में 65 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को 169 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने केवल 31 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाए।
इस अर्धशतक के साथ ही कार्तिक टी-20 क्रिकेट में 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए। उन्होंने 37 साल, 16 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। वहीं धोनी ने 36 साल, 229 दिन की उम्र में 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 50 रनों की पारी खेली थी। तीसरे सबसे उम्रदराज शिखर धवन हैं जिन्होंने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 साल, 1 दिन में यह उपलब्धि हासिल की।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

थाईलैंड ओपन: सात्विक-चिराग दूसरे दौर में, प्रणय हारे

बैंकॉक। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने बुधवार को थाईलैंड ओपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *