केन्दुझर- केन्दुझर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -20 पर धकोटा चौक के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य़ घायल हो गये हैं। एक कार व ट्रलर के बीच टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का परिचय नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के हाद कार से लौट रहे थे। तभी कार व ट्रलर के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद घसिपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पहले आनंदपुर अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गदया है। ट्रलर का ड्राइवर वहां से भाग निकला।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
