Home / Odisha / ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय का 12वां स्थापना दिवस

ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय का 12वां स्थापना दिवस

  • नयी शिक्षा नीति के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय आत्मनिर्भर भारत निर्माण में लेगी अग्रणी भूमिका  – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर –  कोरापुट स्थित ओडिशा केन्द्रीय  विश्वविद्यालय अपने  छात्र-छात्रा व शिक्षकों  के परिश्रम से नये शिक्षानीति के माध्यम से आत्म निर्भर भारत निर्माण में प्रमुख भूमिका निर्वाह  करेगा। शनिवार को वीडियो कान्फ्रेन्सिग के जरिये विश्वविद्यालय के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये जुड़े थे। इस  अवसर पर श्री निंशक व प्रधान ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लाक व स्टाफ क्वाटर्स का भी शिलान्यास किया। श्री प्रधान ने कहा कि ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय कृषि शोघ व उद्यमियों के लिए नया प्रयास करे। साथ ही कोरापुट में जैविक कृषि उत्पादन के लिए बाजार तैयार करने की दिशा में भी कार्य करे। केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरापुट स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा में आशा का केन्द्र बन चुका है। ओडिशा के प्रतिभाओं को विश्व दरबार में पहचान दिलाने में इस विश्वविद्यालय प्रमुख भूमिका निभाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *