भुवनेश्वर – भुवनेश्वर के बरमुंडा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक घर से महिला बैंक मैनजर का झुलता हुआ शव मिला है। मृतक महिला बैंक मैनजर का नाम आर. रंजीता राव है तथा वह अशोकनगर स्थित युको बैंक के शाखा में कार्यरत थी। इस बारे में जानकारी दिये जाने के बाद खंडगिरि थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अविवाहित थी तथा अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उनकी मौत के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के पिता ने बताया वह बुधवार रात को साढ़े आठ बजे घर पर लौटी थी और उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य थी। आज उसकी मौत को देख कर वे स्तब्ध हैं।
Check Also
दक्षिण एशिया संवाद में खाद्य नीति पर किया मंथन
आईएफपीआरआई और आईसीएआर ने पेश की 2025 ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट भुवनेश्वर। इंटरनेशनल फ़ूड …