Home / Odisha / ओडिशा में 80 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जिलों का आंकड़ा…

ओडिशा में 80 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जिलों का आंकड़ा…

  • पुरी जिले से 17, केन्द्रापड़ा जिले से 16, मालकानगिरि जिले से 16, कटक जिले से 7, नयागढ़, सोनपुर, सुंदरगढ़, केन्दुझर व झारसुगुड़ा से 3-3 मरीज स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना संक्रमित 80 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित हुए व स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज स्वस्थ हुए मरीजों में पुरी जिले से 17, केन्द्रापड़ा जिले से 16, मालकानगिरि जिले से 16, कटक जिले से 7, नयागढ़, सोनपुर, सुंदरगढ़, केन्दुझर व झारसुगुड़ा से 3-3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही गंजाम, कंधमाल व खुर्दा से 2-2 तथा बलांगीर, जगतसिंहपुर व नवरंगपुर से 1-1 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 सौ कर गयी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या की दृष्टि से गंजाम जिला सूची मे पहले स्थान पर बना हुआ है। गंजाम जिले में आज 17 नये मामले सामने आने के बाद जिले में सर्वाधिक 458 मामले हैं।

राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जाजपुर जिले में 280 मामले व खुर्दा जिले में 167 मामले सामने आये हैं। इसी तरह बालेश्वर जिले में 154 संक्रमित पाये गये हैं। केन्द्रापड़ा जिले में में मामलों की संख्या  152 हो गये हैं। इसी तरह कटक जिले में 126 मामले हैं। भद्रक जिले में 120 मामले, पुरी जिले में 96  मामले सामने आये हैं।

बलांगीर जिले में 89, जगतसिंहपुर जिले में 86 लोग संक्रमित हुए हैं। नयागढ़ जिले में 69 संक्रमित पाये गये हैं। सुंदरगढ़ जिले में 65 लोग संक्रमित हुए हैं। नुआपड़ा जिले में 52,  गजपति जिले में 40, बौद्ध जिले में 34 लोग संक्रमित हैं। देवगढ़ जिले में कुल 32 संक्रमित पहचान की गयी है।

केन्दुझर जिले में 30, मयूरभंज जिले में 27 लोग संक्रमित हैं। इसी तरह अनुगूल जिले में 26 लोग संक्रमित हैं। कंधमाल जिले में 22, मालकानगिरि जिले में 21, ढेंकानाल जिले में 21 तथा कलाहांडी जिले में 20 लोग संक्रमित पाये गये हैं। संबलपुर में 12 व बरगढ़ जिले में 11 लोग संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट जिले में 8 व सोनपुर जिले में 8 संक्रमित पाये गये हैं। झारसुगुड़ा जिले में 7 संक्रमित हुए हैं। नवरंगपुर में दो लोग संक्रमित पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *